| |
 |
|
 |
 |
 |
परिचय:
‘’इस पॉलिसी में, निवेश पोर्टफोलियो में निवेश जोखिम पॉलिसीधारक द्वारा वहन किया जाता है।‘’
यह एक यूनिट संबद्ध बंदोबस्ती प्लान है जिसमें प्रीमियम का भुगतान एकमुश्त या समान रूप से 3, 4 अथवा 5 वर्षों में किया जाता है। आप सीमाओं के भीतर बीमे का स्तर चुन सकते हैं जो इस बात पर निर्भर करेगा कि पॉलिसी एक-मुश्त प्रीमियम की संविदा है या सीमित अवधि प्रीमियम की, चुनी गई अवधि क्या है और आप कितना प्रीमियम देना चाहते हैं।
आबंटित प्रीमियमों का उपयोग चुनी गई निधि के प्रकार के अनुसार यूनिट खरीदने के लिए किया जाएगा। यूनिट निधि में यूनिटों का मूल्य चुनी गई निधि के प्रकार की परिसंपत्तियों के निवेश प्रतिफल के आधार पर बढ़ या घट सकता है।
प्रीमियमों का भुगतान :
आप वार्षिक, अर्द्ध-वार्षिक, त्रैमासिक या मासिक (ईसीएस) अंतरालों पर प्रीमियम भुगतान की 3, 4 या 5 वर्ष की अवधि के दौरान प्रीमियमों का नियमित भुगतान कर सकते हैं। न्यूनतम प्रीमियम रु. 10000/- होगा और उसके बाद रु. 1000/- के गुणजों में बढ़ाया जा सकेगा। या फिर एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है जिसकी न्यूनतम राशि रु. 20000/- होगी और उसके बाद रु. 1000/- के गुणजों में बढ़ाई जा सकेगी।
विकल्प :
क) दुर्घटना हितलाभ विकल्प :
अगर आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो तो आप अपने जीवन बीमा की राशि के बराबर दुर्घटना हितलाभ के लिए विकल्प दे सकते हैं जो न्यूनतम रु. 25 हजार के लिए और अधिकतम रु. 50 लाख के लिए होगा (भारतीय जीवन बीमा निगम और अन्य बीमाकर्ताओं के साथ सभी पॉलिसियाँ मिलाकर)। दुर्घटना से मृत्यु होने की स्थिति में, दुर्घटना हितलाभ बीमा राशि के बराबर अतिरिक्त राशि देय होगी।
ख) गंभीर बीमारी हितलाभ राइडर :
यदि आपकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है तो आप जीवन बीमा के बराबर गंभीर बीमारी हितलाभ के लिए विकल्प दे सकते हैं जिसकी न्यूनतम राशि रु. 50000/- और अधिकतम राशि रु. 5/ लाख होगी (भारतीय जीवन बीमा के साथ सभी पॉलिसियाँ मिलाकर) बशर्ते कि पॉलिसी की अवधि 10 वर्ष या इससे अधिक हो। गंभीर बीमारियों की विनिर्दिष्ट कोटियों के निदान होने की स्थिति में, कुछ निबंधनों तथा शर्तों के अधीन, गंभीर बीमारी हितलाभ के बराबर अतिरिक्त राशि देय होगी।
|
|
|  | |