वापस - समूह बीमा योजना - बंधक विमोचन समूह बीमा योजना
 

बंधक विमोचन समूह बीमा योजना वित्तीय घर / वाहन ऋण लेने वालों के लिए ऐसी समूह बीमा योजना है जहां ऋण मासिक किस्तों में वसूल किया जाता है ! इस योजना के अंतर्गत एक बार में ही किस्त अदा करनी घटती दर पर जीवन बीमा सुरक्षा भी प्रदान की जार्ती है ! हर ऋण की वर्षगांट पर , बीमा सुरक्षा बकाया राशि के लगभग बराबर हो जाती है ! इस योजना के अंतर्गत , प्रीमियम निम्नलिक्सित बातो पर निर्भर करता है :

  1. सदस्य की योजना में प्रवेश के समय आयु ( निकटतम जन्मतिथि पर )
  2. प्रवेश की तिथि पर कुल बकाया ऋण .
  3. ऋण की अवधि
  4. पुन: भुगतान की समयावधि
  5. ब्याज की दर जिस ऋण लिया गया था !

ऋण लेने वाला कोई भी व्यक्ति इस योजना में सम्मिलित हो सकता है ! बीमा की न्यूनतम अव्धि तीन वर्ष है !

जोखिम सुरक्षा अवधि में सदस्य की मृत्यु होने पर मृत्यु की तिथि से पहले आने वाली वर्षगांठ तक जोखिम सुरक्षा का भुगतान किया जाएगा ! दावा भुगतान राशि का प्रयोग बकाया ऋण समापन हेतु किया जाता है !