परिचय:‎
यह एक यूनिट संबद्ध बीमा योजना है जिसमें प्रीमियम भ्रुगतान की अवधि (पीपीटी) 5 वर्ष है और पहले वर्ष में देय प्रीमियम पॉलिसी के अंतर्गत देय कुल प्रीमियम का 50 % होगा। बीमे का स्‍तर उस प्रीमियम के स्‍तर पर निर्भर करेगा जो आप देना चाहें।
चार प्रकार की निवेश निधियाँ पेश की जा रही हैं। आबंटन प्रभार के बाद, दिए गए प्रीमियम चुने गए प्रकार की निधि के यूनिट खरीदेंगे। यूनिट निधि से विभिन्‍न प्रकार लिए जाएँगे और निवल परिसंपत्ति‍ मूल्‍य (एनएवी) के आधार पर यूनिटों का मूल्‍य बढ़ या घट सकता है। इस प्रकार यह प्‍लान बीमा-एवं-निवेश का उद्देश्य पूरा करता है।


1. प्रीमियमों का भुगतान :
आप पाँच वर्ष तक का प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, अर्ध-वार्षिक, त्रैमासिक या मासिक ( ईसीएस) अंतरालों पर कर सकते हैं। पहले वर्ष का न्‍यूनतम प्रीमियम रु. 20,000/- होगा और आप इससे अधिक राशि का भुगतान कर सकते हैं। दूसरे वर्ष से हर वर्ष का प्रीमियम पहले वर्ष के प्रीमियम का 25 % होगा।

3. विकल्‍प :
दुर्घटना हितलाभ विकल्‍प : अगर आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो तो आप अपने जीवन बीमा की राशि के बराबर दुर्घटना हितलाभ के लिए विकल्‍प दे सकते हैं जो न्‍यूनतम रु. 25 हजार के लिए और अधिकतम रु. 50 लाख के लिए होगा (भारतीय जीवन बीमा निगम और अन्‍य बीमाकर्ताओं के साथ सभी पॉलिसियाँ मिलाकर)। दुर्घटना से मृत्‍यु होने की स्थिति में, दुर्घटना हितलाभ बीमा राशि के बराबर अतिरिक्‍त राशि देय होगी।

dmng | _r{S>`m ê$_‎ | Q|S>a | S>mCZbmoS> \$m_ | EZ.Ama AmB g|Q>a | eãXmdbr | ghm`H$ | à{Vnw{ï | gX¡d nyNo> OmZo dmbo àíZ
{eH$m`V | gmBQ> H$m ZŠem | JmonZr`Vm Zr{V
© H$m°nramBQ> : ^maVr` OrdZ ~r_m {ZJ_ 2004‎
n§OrH$aµU g§»`m : 512 ‎
gmBQ> H$m {S>µOmBZ : {S>{OQ>b ~«m±{S>J gmoë`yeÝg