भारतीय जीवन बीमा निगम को इकानॉमिक टाइम्स के द्वारा कराए गए भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड के ब्रांड इक्विटी सर्वेक्षण—2007 में पहला स्थान दिया गया है.
प्रतिवर्ष इकानॉमिक टाइम्स के साथ एसी नेल्सन और ओआरजी मार्ग मिलकर भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड के लिए सर्वेक्षण कराते हैं. इसका उद्देश्य उन ब्रांड्स की पहचान करना है जो ग्राहकों के साथ श्रेष्ठ रूप से जुड़ा हो. इस प्रकार का यह भारत का सबसे बड़ा सर्वेक्षण है और एलआईसी द्वारा प्राप्त किया गया उच्च स्थान, भारत के लोगों में एलआईसी ब्रांड के प्रति बढ़ते भरोसे और विश्वास को सिद्ध करता है.
हम एलआईसी टीम की उसके उत्कृष्ट योगदान के लिए और भारतीयों की सराहना करते हैं कि उन्होंनें हममें विश्वास जताया.
|