वापस बीमा योजना- जीवन अमृत
 

परिचय:
कुछ लोग, विशेषत: युवक, कम लागत पर अधिक संरक्षण चाहते हैं और, उनमें से अनेक लंबी अवधि तक प्रीमियम के भुगतान की प्रतिबद्धता नहीं चाहते। भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन अमृत ऐसे व्यक्तियों के लिए सर्वधा उपयुक्त है।
इस ‍तालिका के अंतर्गत प्रीमियम का भुगतान 3 या 4 या 5 वर्षों तक सीमित होता है और पहले वर्ष के दौरान दिया जाने वाला प्रीमियम बाद के वर्षों में दिए जाने वाले प्रीमियम से अधिक होता है।

विकल्प
आप बीमा राशि, प्रीमियम भुगतान की अवधि, पॉलिसी की अवधि औ प्रीमियम भुगतान की विधि चुन सकते हैं।

प्रीमियम का भुगतान:
प्रीमियम भुगतान की 3 या 4 या 5 वर्ष की अवधि के दौरान आप प्रीमियम का भुगतान वार्षिक या अर्ध-वार्षिक कर सकते हैं।