वापस बीमा योजना- नयी जन रक्षा योजना
 

उत्पाद परिचय

यह बन्दोबस्ती बीमा योजना है जो योजना की अवधि में मृत्यु होने पर बीमा राशि के बराबर की वित्तीय सुरक्षा प्रदीन करती है ! यह योजना पूर्णावधि तक बीमित व्यक्ति के रहने पर उसे परिपक्वता लाभ प्रदान करती है !

प्रीमियम

प्रीमियम का भुगतान वार्षक , अर्धवार्षिक , तिमाही क मासिक या वेतन बचत योजना द्वारा भरा जा सकता है ! प्रीमियम योजना के अंत तक या उससे पहले ही मृत्यु हो जाने तक देय होता है ! कम दे कम दो वर्ष के प्रीमियम का भुगतान करने पर चाहे तीन वर्ष तक प्रीमयम न भी भरा गया हो तो भी पूरी बीमा राशि देय होती है! यह योजना ग्रामीन तथा अस्थाई उत्तन्न पाने वाले व्यक्तियों के लिए अधिक उपयुक्त है !

बोनस

यह लाभ सहित योजना है और निगम के जीवन बीमा व्यवसाय से होने वाले लाभ मै सहभागी रहती है ! इसे बोनस के रूप में निगम के लाभ में हिस्सा मिलता है ! घोषणा के बीद ये योजना के अंतर्गत देय गारंटीकृत हितलाभ में जुड जाते है! ! हर वितवर्ष के अंत में प्रतिहजार बीमा धनराशि पर साधारण प्रत्यावर्ती बोनस की घोषण होती है ! एक विशेष न्यूनतम अवधि तक पॉलिसी के जारी रहने पर अंतिम ( अतिरिक्त ) बोनस भी देय हो सकते है !