|
यह बन्दोबस्ती बीमा योजना है जो संपूर्ण
पॉलिसी अवधि के दौरान कभी भी मृत्यु हो
जाने पर मूल बीमा राशि से तिगुनी वित्तीय
सुरक्षा प्रदान करती है ! यह बीमित व्यक्ति
की पॉलिसी की अवधि पूरी होने तक जीवित रहने
पर उसे बीमा राशि के बराबर का परिपक्वता
लाभ प्रदान करती है !
पॉलिसी
की अवधि भर या उससे पहले बीमित व्यक्ति
की मृत्यु तक प्रीमियम वार्षक , अर्धवार्षिक
, तिमाही किस्तों या वेतन बचत योजना द्वारा
भरा जा सकता है !
यह लाभ सहित योजना है और निगम के जीवन
बीमा व्यवसाय से होने वाले लाभ मै सहभागी
रहती है ! इसे बोनस के रूप में निगम के
लाभ में हिस्सा मिलता है ! हर वितवर्ष के
अंत में प्रतिहजार बीमाधन पर साधारण प्रत्यावर्ती
बोनस की घोषण होती है ! घोषणा के उपरांत
ये बोनस पॉलिसी के अंतर्गत देय गारंटीकृत
हितलाभों में जुड जाते है ! एक विशेष न्यूनतम
अवधि तक पॉलिसी के जारी रहने पर अंतिम (
अतिरिक्त ) बोनस भी देय हो सकते है !
|